Tuesday, 14 June 2016

चाहते हैं तुझे हम बहुत।

चाहते हैं तुझे हम बहुत।
करते याद हैं तुझे हम बहुत।
तू अगर जेहन में ना मिले।
तो तड़प जाते हैं हम बहुत।
न जाने क्या रिस्ता है तुझसे।
मगर हर रिश्ते से आगे हैं हम बहुत।
तू ज़माने की खुसी ला देती है मुझे।
तेरी मुस्कराहट पे मर मिटते हैं हम बहुत।
तू काश मेरा अक्स होता।
ये न जाने क्यों सोचते हैं हम बहुत।
तेरा मिलना और खिलखिलाना।
क्यों याद आता है हमे बहुत।
सुन न।
ये मुझे आदत है तुझे बुलाने की।
कब तू मेरे पास आएगी इन्तजार है हमे बहुत।।


धीरेन्द्र सिंह चौहान 

Sunday, 15 May 2016

सूखे दरख़्त कि मानिंद ये जां हो गयी है

सूखे दरख़्त कि मानिंद ये जां हो गयी है
रातें अँधेरी अब लगता है जवां हो गयी
दिन की तपिश से जल उठती है रूह
ठंडक कि ए चांदनी तेरी तलब हो गयी है

दिन कि रौशनी में बदलते चेहरे
चमकते धोखे, बिलखते मोहरे
दिल के घर ये कैसी शाम हो गयी है
खुद कि चौखट से अनजान हो गयी है

बदलते रिश्ते और बंटवारा दिलों का
रोज का काम जहाँ में मनचलों का
कैसे समझें ये जिंदगी क्या हो गयी है
जलते जलते खुद ही शमशान हो गयी है

धीरेन्द्र सिंह चौहान